राशि(Quantity):- जिस संख्या में रूप मे व्यक्त किया जा सकता है, उसे राशि कहा जाता है। जैसे- द्रव्यमान, दूरी,समय इत्यादि।
भौतिक राशि(Physical Quantity):- किसी वस्तु, पदार्थ,या घटना का एक गुण है,जिसे मापा जा सकता है,यानि संख्यात्मक मान और इकाई द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।भौतिक राशियाँ,भौतिकी के नियमों को व्यक्त करने के लिए उपयोग की जाती हैl
अदिश राशि(Scalar Quantities):- वह राशि जिसे व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है,उसे अदिश राशियां कहते हैं। उदाहरण के लिए आयतन, दाब,चाल,दूरी आदि।
सदिश राशि(VectorQuantities):-वह राशि जिनको व्यक्त करने के लिए दिशा एवं परिमाण दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश राशियां कहलाती हैं। उदाहरण के लिए बल, वेग, विस्थापन, त्वरण, संवेग इत्यादि।
मात्रक(Unit):- किसी भी भौतिक राशि को मापने के लिए उस राशि के एक निश्चित परिमाण को मानक मान लेते हैं तथा इस मानक को कोई नाम दे देते हैं, इसी को उस राशि का मात्रक(Unit) कहते हैं। मात्रक दो प्रकार के होते हैं:-
मूल मात्रक( मूल राशियों के मात्रक को मूल मात्रक कहा जाता है। इसकी संख्या 7 होती है। यह स्वतंत्र होते हैं। जैसे लंबाई,द्रव्यमान, समय, ताप, विद्युत धारा, ज्योति तीव्रता, पदार्थ की मात्रा।
व्युत्पन्न मात्रक( व्युत्पन्न राशियों के मात्रक को व्युत्पन्न मात्रक कहा जाता है। इसकी संख्या अनंत होती है। यह मूल राशियों की सहायता से बनाए जाते हैं। यह मूल राशियों पर निर्भर करते हैं। यह स्वतंत्र नहीं होते हैं। जैसे- आयतन,घनत्व,त्वरण,बल इत्यादि।
भौतिक राशियों के मापन के लिए निम्नलिखित कर पद्धतियां प्रचलित हैं:-
1-CGS पद्धति[Centimeter Gram Second)
2-FPS पद्धति[Foot Pound Second]
3-MKS पद्धति[Meter Kilogram Second]
4-S.I पद्धति[System International]
CGS पद्धति को फ्रेंच या मीट्रिक पद्धति भी कहते हैं।
FPS पद्धति को ब्रिटिश पढ़ती भी कहते हैं।
S.I पद्धति को वर्ष 1960 में पेरिस(France)में अंतरराष्ट्रीय माप तौल के महाधिवेशन में इस पद्धति को स्वीकार किया गया। वर्तमान में इसी पद्धति का प्रयोग किया जाता है। इस पद्धति में 7 मूल मात्रक होते हैं।
1-लंबाई – Metre[m]
2-द्रव्यमान- Kilogram[kg]
3-समय- Second[s]
4-ताप- Kelvin[K]
5-विद्युत धारा- Ampere[A]
6-ज्योति तीव्रता- Candela[Cd)
7-पदार्थ की मात्रा-Mole(Mol)
बल(Force) का S.I मात्रक न्यूटन(Newton)होता है।
CGS प्रणाली में बल(Force) का मात्रक डायन(Dyne) होता हैl
कार्य(Work) का मात्रक जूल(Joule) होता है। ऊर्जा का जूल(Joule) होता है।
ताप(Temperature) मापने की इकाई सेल्सियस(Celsius)है।
उष्मा की मात्रा मापने की इकाई कैलोरी (Calorie)है। उष्मा का मापन जूल(Joule),अर्ग,कैलोरी में किया जाता है।
शक्ति(Power) का मात्रक(Watt) वाट होता है। एक अश्व शक्ति(Horse power) बराबर 746 वाट होता है।
मोल(Mole) की परिभाषा:- एक मोल किसी पदार्थ की वह मात्रा होती है, जिसमें उस पदार्थ के अवयवों की संख्या कार्बन-12 के 0.012 किलोग्राम में परमाणुओं की संख्या के बराबर है। 2019 में अंगीकृत नई परिभाषा के तहत मोल(Mole) को आवोगाद्रो नियतांक द्वारा परिभाषित किया जाएगा।
प्रकाश वर्ष(Light year):- प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में चली गई दूरी पर प्रकाश वर्ष कहते हैं।
पारसेक(PARSEC):- इसका पूरा नाम PARALLACTIC SECOND है। इसका प्रयोग लंबी खगोलीय दूरी को व्यक्त करने के संदर्भ में होता है।
1 PARSEC=3.262 LY
विद्युत प्रतिरोधकता(Electrical Resistivity):- किसी पदार्थ की विद्युत प्रतिरोधकता से उस पदार्थ द्वारा विद्युत धारा के प्रभाव का विरोध करने की क्षमता का पता चलता है। कम प्रतिरोधकता वाले पदार्थ आसानी से विद्युत आवेश को चलने देते हैं। इसका S.I मात्रक (ओम-मीटर) होता है।
विकृति(Strain):- किसी वस्तु की विमा में आया परिवर्तन और उस वस्तु की मूल बीमा के अनुपात को विकृति कहते हैंl। विकृति एक विमाहीन राशि है अर्थात इसका कोई मात्रक नहीं होता है।
आवेग(Impulse):-किसी वस्तु पर आवेगी बल वह बल होता है, जो अल्प अवधि के लिए कार्य करता है। इसका मात्रक न्यूटन-सेकंड होता है।
नाॅट(Nott):- यह समुद्री जहाज की गति मापने की इकाई है।
नाॅटिकल मील(Nautical Mile):- नौसंचालन में प्रयुक्त दूरी को नाॅटिकल मील कहते है।1Nautical medium:-1.852 km.
मैक(Mach):- किसी माध्यम के सापेक्ष वस्तु का वेग तथा उस माध्यम में ध्वनि की चाल का अनुपात है। यह उच्च वेग को प्रदर्शित करने हेतु प्रयुक्त होता है।
पूर्व में तेल की मात्रा बैरल में मापी जाती थी, अब इसे “घन मीटर” में मापा जाता है।
1 बैरल:-158.97 लीटर
1 बैरल:-0.15 लीटर
1 बैरल:-42 US गैलन
1 बैरल:-34.97 गैलन
क्यूसेक (Cusec):- पानी के बहाव की दर मापने की एक इकाई है। यह एक सेकंड में एक घन फुट पानी के प्रवाह को दर्शाता है। एक क्यूसेक में लगभग 28.317 लीटर पानी होता है।जल प्रवाह की दर को मापने के लिए क्यूबिक फीट प्रति सेकंड का प्रयोग किया जाता
डॉब्सन(Dobson):-वायुमंडल में ओजोन परत की मोटाई मापी जाती है।
इस टॉपिक से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ:-
1-कार्य के लिए इनमें से कौन सा सत्य है?
अदिश राशि
सदिश राशि
दोनों
इनमें से कोई नहीं
2-एक सामान्य मनुष्य को सुनने में सक्षम है?
20Hz -200Hz
200 Hz-2000Hz
20Hz -20000Hz
2Hz -200Hz
3-प्रकाश वर्ष इकाई है?
दूरी
समय
आयु
प्रकाश की तीव्रता
4-एक पारसेक में कितना प्रकाश वर्ष होता है?
3.262 LY
3.456 LY
2.262 LY
1.456 LY
5-पारसेक इकाई है?
दूरी
समय
आयु
प्रकाश की तीव्रता
6- 1 cm बराबर होता है?
0.36 inch
0.39 inch
0.35 inch
0.34 inch
7- 1 feet बराबर होता है?
0.305 m
0.507 m
0.435 m
0.678 m