Skip to content

WHAT IS THE COMPONENTS OF ECOSYSTEM?

अध्ययन की दृष्टि से पारितंत्र को निम्न प्रकार से बाटा जा सकता है:-

1-प्राकृतिक पारितंत्र(Natural Ecosystem)
2-कृत्रिम परितंत्र / मानव निर्मित परितंत्र(Artificial Ecosystem or Man- made Ecosystem)

प्राकृतिक पारितंत्र(Natural Ecosystem)- इस प्रकार के पारितंत्र का निर्माण स्वयं प्रकृति द्वारा किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है।

आवास के आधार पर प्राकृतिक परितंत्र दो प्रकार के हो सकते हैं:-

1-जलीय परितंत्र(Aquatic Ecosystem)
2-स्थलीय परितंत्र(Terrestrial Ecosystem)

जलीय परितंत्र(Aquatic Ecosystem)- जलीय पारितंत्र के भी दो प्रकार हो सकते हैं:-

A-स्वच्छ जलीय परितंत्र(Fresh water Ecosystem)- इसमें बहते हुए जल अथवा स्थिर जल के परितंत्र को सम्मिलित किया गया है।जैसे- तालाब, नदी, झील आदि।

B-समुद्री जलीय परितंत्र(Marine water Ecosystem)- इसमें समुद्र टाटी भाग तथा ज्वारीय भागों को सम्मिलित किया गया है।

स्थलीय परितंत्र(Terrestrial Ecosystem)- स्थलीय परितंत्र के तीन प्रकार होते हैं-

1-घास के मैदान का परितंत्र(Grassland Ecosystem)
2-मरुस्थल का परितंत्र(Desert Ecosystem)
3-वन का परितंत्र(Forest Ecosystem)

कृत्रिम परितंत्र / मानव निर्मित परितंत्र(Artificial Ecosystem or Man- made Ecosystem)- इस प्रकार का पारितंत्र का निर्माण कृत्रिम रूप से मानव द्वारा किया जाता है। इस प्रकार के पारितंत्र का नियमन प्राकृतिक संतुलन के विरुद्ध जाकर किया जाता है। उदाहरण- खेत,जलजीवशाला इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?