तत्व(Element):- वह पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना होता है,तत्व कहलाता है। इसे किसी भी भौतिक या रासायनिक विधियों द्वारा दो या दो से अधिक भिन्न गुणों वाले पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता है। उदाहरण:- हाइड्रोजन,ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सोडियम, लोहा, सोना,चांदी, प्लैटिनम,ऑक्सीजन,सिलिकॉन, एल्यूमिनियम,कैल्शियम,सोडियम,पोटैशियम, मैग्निशियम इत्यादि।
तत्व दो प्रकार के होते हैं:-
1-धातु(Metal)
2-अधातु(Non-metal)
धातु(Metal):- यह विद्युत और ऊष्मा के सुचालक होते हैं। उदाहरण:- लोहा,तांबा,ऐलुमिनियम,चांदी, सोना, प्लैटिनम आदि।
अधातु(Non-metal):- यह विद्युत और ऊष्मा के कुचालक होते हैं। उदाहरण:- गंधक,फास्फोरस,ऑक्सीजन, ब्रोमीन इत्यादि।
अधिकांश तत्व ठोस रूप में पाए जाते हैं। जैसे:- लोहा, सोना,तांबा,कार्बन,गंधक आदि। कुछ तत्व द्रव रूप में भी पाए जाते हैं जैसे:-पारा,ब्रोमीन, इत्यादि। कुछ तत्व गैस की अवस्था में भी पाए जाते हैं। जैसे:- हाइड्रोजन,ऑक्सीजन,नाइट्रोजन,क्लोरीन आदि।
वर्तमान समय में 112 तत्वों की खोज की जा चुकी है। इनमें से 92 तत्व प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं,जबकि अन्य तत्व वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में कृत्रिम तरीकों से संश्लेषित किए गए हैं।
NOTE:- पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्रमुख तत्व एवं उनका प्रतिशत:-
1-ऑक्सीजन(46.71%)
2-सिलिकॉन(27.69%)
3-ऐलुमिनियम(8.07%)
4-लोहा
5-कैल्शियम
6-सोडियम
7-पोटैशियम
8-मैग्निशियम इत्यादि।
NOTE:- सामान्य मानव शरीर में तत्वों की औसत मात्रा:-
1-ऑक्सीजन
2-हाइड्रोजन
3-नाइट्रोजन
4-कैल्शियम
5-फॉस्फोरस
6-पोटेशियम
7-सल्फर
8-सोडियम
9-क्लोरीन
10-मैग्नीशियम
11-लोहा इत्यादि।