राशि(Quantity):- जिसे संख्या के रूप में प्रकट किया जा सके, उसे राशि कहते हैं। जैसे- जनसंख्या,आयु,वस्तु का भार,मेज की लंबाई इत्यादि।
भौतिक राशि(Physical Quantities):- भौतिकी के नियमों को जिन्हें राशियों के पदों में व्यक्त किए जाते हैं, उन्हें भौतिक राशि कहते हैं। जैस- वस्तु का द्रव्यमान, लंबाई,चाल,दूरी,विद्युत धारा,घनत्व इत्यादि।
भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं:-
1-अदिश राशि(Scalar Quantities)
2-सदिश राशि(Vector Quantities)
(1)-अदिश राशि(Scalar Quantities):- वह राशि जिसमें केवल परिमाण होता है,दिशा नहीं होती है।उसे अदिश राशि कहते हैं। जैसे-द्रव्यमान,घनत्व,तापमान, विद्युत धारा,समय,चाल,आयतन,कार्य इत्यादि।
(2)-सदिश राशि(Vector Quantities):- वह राशि जिसमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है,उसे सदिश राशि कहते हैं। जैसे- वेग, विस्थापन,बल, चुंबकीय क्षेत्र तीव्रता, रेखीय संवेग,चुंबकीय आघूर्ण विद्युतधारा घनत्व,चाल प्रवणता, विद्युत ध्रुवण इत्यादि।