Skip to content

रसायन विज्ञान(Chemistry),विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थों के गुणों,संगठन,संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है।

Chemistry अर्थात रसायन विज्ञान शब्द की उत्पत्ति मिश्र के प्राचीन नाम “कीमिया”(chemea) से हुई है,जिसका अर्थ है “काला रंग”।

प्रारंभ में रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमिटेकिंग(Chemeteching) कहा जाता था।

“Lavoisier”को आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है।

रसायन विज्ञान को सरल बनाने के लिए उसे कई शाखा में बांटा गया है:-

(1)-भौतिक रसायन- इसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।

(2)-कार्बनिक रसायन- इसके अंतर्गत कार्बन के यौगिक का अध्ययन किया जाता है।

(3)-अकार्बनिक रसायन- इसके अंतर्गत सभी अकार्बनिक तत्वों एवं उनके यौगिक का अध्ययन किया जाता है।

(4)-औद्योगिक रसायन- इसके अंतर्गत पदार्थ का वृहद परिमाण में निर्माण करने से संबंधित नियमों,अभिक्रियाओं,विधियों आदि का अध्ययन किया जाता है।

(5)-जैव रसायन- इसके अंतर्गत जीवधारियों में होने वाले रासायनिक अभिक्रियाओं तथा जंतुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थ का अध्ययन किया जाता है।

(6)-कृषि रसायन- इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित रसायन जैसे जीवाणुनाशक, मृदा के संगठन आदि का अध्ययन किया जाता है।

(7)-औषधि रसायन- इसके अंतर्गत मनुष्य के प्रयोग में आने वाली औषधियां, उनके संगठन तथा बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

(8)-विश्लेषिक रसायन- इसमें विभिन्न पदार्थों की पहचान,आयतन व मात्रा का अनुमापन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?