1753 में “कैरोलस लीनियस” ने जीवों के नामकरण की द्वि-नाम पद्धति को प्रचलित किया। इस पद्धति के अनुसार प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिन भाषा के दो शब्द से मिलकर बनता है।
पहला शब्द वंश नाम तथा दूसरा शब्द जाति नाम कहलाता है। वंश तथा जाति नाम के बाद उस वैज्ञानिक का नाम लिखा जाता है जिसे सबसे पहले उस जाति को खोजा।
जैसे- मानव का वैज्ञानिक नाम “होमो सैपियन्स लिन(Homo sapiens Linn)” है। वास्तव में होमो(Homo) वंश का नाम है, जिसकी एक जाति सेपियन्स(Sapiens) है। लिन(Linn) वास्तव में लीनियस(Linnaeus) शब्द का संक्षिप्त रूप है। इसका अर्थ है की सबसे पहले लीनियस ने इस जाति को “होमो सेपियन्स” नाम से पुकारा है।
कुछ जीवधारी के वैज्ञानिक नाम:-
1-मेंढक-Rana tigrina
2-बिल्ली-Felis domestica
3-कुत्ता– Canis familiaris
4-गाय-Bos Indicus
5-मक्खी-Musca domestica
6-आम-Mangifera Indica
7-धान-Oryza sativa
8-गेहूं-Triticum aestivum
9-मटर-Piscum sativum
10-चना-Cicer arietinum
11-सरसों-Brassica campestris