जीव विज्ञान (Biology) विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत समस्त जीवधारियों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है।
Biology =Bios+logos
Bios mean life and Logos mean Study or Discourse
बायोलॉजी(Biology) शब्द का सबसे पहले प्रयोग 1801 में लैमार्क(फ्रांस) तथा ट्रैविरेनस(जर्मनी) नामक दो वैज्ञानिकों ने किया।
विस्तृत अध्ययन के अंतर्गत:-
1-जीवधारियों की उत्पत्ति।
2-जीवधारियों का विकास।
3-जीवधारियों का क्रियाकलाप।
4-जीवधारियों की रचना।
5-जीवधारियों पर वातावरण का प्रभाव।
6-जीवधारियों की मृत्यु।
जीव विज्ञान को विज्ञान की शाखा के रूप में स्थापित करने का श्रेय अरस्तु (Aristotle) को जाता है।इस कारण अरस्तु को जीव विज्ञान का जनक(Father of Biology) कहा जाता है।
जीव विज्ञान(Biology) की दो शाखाएं निम्न है:-
1-वनस्पति विज्ञान(Botany)- इसके अंतर्गत जंतुओं तथा उसके क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है।
2-प्राणी विज्ञान(Zoology)- इसके अंतर्गत प्राणी तथा उसके क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है।
Botany》Botane》Herbs
Zoology》Zoon》Animal
थियोफ्रेस्ट्स (Theophrastus) को वनस्पति विज्ञान(Botany) का जनक कहा जाता है। इन्होंने अपनी पुस्तक Historia plantarum में 500 किस्म के पौधे का वर्णन किया है।
अरस्तु (Aristotle) जंतु विज्ञान(Zoology) का जनक कहा जाता है। इन्होंने अपने पुस्तक Historia Animalium में लगभग 500 जंतुओं का वर्णन किया है।