विज्ञान किसे कहते हैं?
हमारे आसपास जो कुछ भी घटित हो रहा है,उसका व्यवस्थित ज्ञान ही विज्ञान (वि +ज्ञान) कहलाता है।
वि का अर्थ है – क्रम या विशेष
विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द “SCIENTIA” से हुई है जिसका अर्थ है ज्ञान।
विज्ञान तथ्यों, सिद्धांतों और नियमों पर आधारित होता है।
हमारे जीवन में विज्ञान के फायदे और नुकसान दोनों मौजूद हैं।
विज्ञान की दो मुख्य शाखाएं हैं: –
(1)-प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science)- इसके दो मुख्य भाग हैं- वनस्पति विज्ञान(Botany) और जंतु विज्ञान(Zoology)
(2)-भौतिकीय विज्ञान (Physical Science)
इसके दो मुख्य भाग हैं- भौतिक विज्ञान(Physics) तथा रसायन विज्ञान (Chemistry)